पाकुड़, फरवरी 9 -- थाना के ठीक सामने स्थित खनन चेकपोस्ट में बीती देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा चेकपोस्ट जलकर राख हो गया। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेकपोस्ट में उस समय तैनात मजिस्ट्रेट हरिदास सोरेन (रोज़गार सेवक) एवं चौकीदार बोदी देहरी ड्यूटी पर मौजूद थे। कड़ाके की ठंड के कारण देर रात हीटर जलाया गया था। इसी दौरान हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से पास में रखी इन्वर्टर बैटरी में आग लग गई, जो देखते ही देखते बेकाबू हो गई और पूरे चेकपोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तथा बगल में स्थित थाना के पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को शांत किया गया, लेकिन तब तक चेकपोस्ट में मौजूद सभी आवश्यक सरकारी रिकॉर...