पाकुड़, अप्रैल 10 -- प्रखंड के पाकुड़िया की निवासी बेटी राखी साहू ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता हासिल की है। उन्होंने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पाकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राखी साहू के पिता त्रिदीप कुमार साहू और माता सुंदरी साहू हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक तक की पढ़ाई पाकुड़िया से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने 12वीं से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई गणित विषय से रांची में रहकर पूरी की। उच्च शिक्षा के बाद राखी साहू ने बी़ एड किया और साथ ही सीटेट परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की और पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं। लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.