पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशानुसार पाकुड़िया अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आमजनों की सुविधा के लिए विशेष पंचायतवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 15 जून से 20 जून 2026 तक निर्धारित तिथियों में विभिन्न पंचायतों में आयोजित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है। अंचल कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शिविर में राजस्व उप निरीक्षक, पंचायत सचिव, प्रज्ञा केंद्र संचालक (वीएलई) एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिले के शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को मिलेगा विशिष्ट पहचान पत्र शिविरों के माध्यम से प्र...