रांची, मार्च 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के चार जिलों के वित्तरहित संस्थानों की राशि का भुगतान 31 मार्च तक नहीं हो सका। ये राशि लैप्स कर गई है। पाकुड़, गोड्डा, दुमका और देवघर जिले की राशि कोषागार में जमा नहीं हो सकी, जिसकी वजह से वह संस्थानों के बैंक खाते में नहीं जा सकी। इससे अब संस्थानों को राशि नहीं मिल सकेगी। अब मॉनसून सत्र के पहले अनुपूरक बजट में ही इसके लिए बजट का प्रावधान होगा, जिसके बाद राशि दी जा सकेगी। इसमें चार से पांच महीने का समय लगने की संभावना है। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का कहना है कि चार जिलों के स्कूल और कॉलेजों में 1.90 करोड़ रुपये लैप्स कर गए हैं। राज्य में अनुदानित स्कूलों और इंटर कॉलेज को राज्य सरकार वर्ष में एक बार अनुदान देती है। इसमें कार्य करने वाले शिक्षक-कर्मचारियों को वेतन के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.