नई दिल्ली, फरवरी 28 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। उनका मानना है कि सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली टीम को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए जो जरूरी रन रेट चाहिए, वो उसे हासिल नहीं कर पाएगी। पाकिस्तान की टीम अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। क्योंकि न्यूजीलैंड अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला इंग्लैंड से हार गया है और अब वह पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ या तो 64 रनों के अंतर से मैच जीतना होगा या फिर लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा। क्रिकबज के एक शो में जब एंकर ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण को बताया तो सहवाग ने तुरंत कहा, ''नहीं होने वाला, आगे पढ़।'' जब चेज ...