पाकिस्तान से हुआ नहीं, अब भारत से ही ईरान को उम्मीद; बताया महान राष्ट्र
नई दिल्ली, मई 14 -- Iran-US: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को रोकने के पाकिस्तान के प्रयासों का असर नहीं दिख रहा है। अब भारत पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी को भी भारत से उम्मीद है। उन्होंने बुधवार को कहा कि ईरान शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए भारत जैसे महान राष्ट्र की किसी भी पहल का स्वागत करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत जैसे स्वतंत्र और विकासशील देशों की यह जिम्मेदारी है कि वे युद्ध को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। गरीबाबादी का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची 14-15 मई को होने वाली ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। गरीबाबादी ने खुलासा किया कि ब्रिक्स का एक सदस्य देश ईरान की निंदा करने वाले प्रस्ताव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.