नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर भारत में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग विदेशी हथियारों को पाकिस्तान से मंगाते थे। इन हथियारों की तस्करी नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में होती थी। गिरफ्तार आरोपियों में फर्दीन, वसीक, वसीम मलिक, अमन उर्फ अभिषेक, आदिल, राहिल, इमरान, मोहम्मद अहमद और विशाल शामिल हैं।पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत आते थे हथियार पुलिस अब गिरोह के सरगना शाहबाज अंसारी और उसके चाचा रेहान अंसारी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 सेमी-ऑटोमैटिक व विदेशी हथियार, दो देसी शॉटगन, तीन कट्टे, 92 कारतूस, छह मैगजीन, मोबाइल फोन, लैपटॉप बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि विदेशी हथियार पाकिस्तान से मंगवाकर नेपाल बॉर्डर क...