पाकिस्तान से भी समीर बाबू को मिली थी क्रिप्टो करेंसी
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नेपाल सीमा पर अवैध काल सेंटर चलाने वाले केरल निवासी समीर बाबू टीपी का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। एटीएस की छानबीन में उसे पाकिस्तान से लगभग 250 डालर की क्रिप्टो करेंसी भेजे जाने का तथ्य सामने आया है। एटीएस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि विभिन्न देशों से मिली क्रिप्टो करेंसी का उपयोग आरोपी समीर बाबू ने किन गतिविधियों में किया था। उसे कहां-कहां से क्रिप्टो करेंसी मिली और उसने उसे किन लोगों को ट्रांसफर किया, इसका पूरा ब्योरा जुटाने का प्रयास हो रहा है।
आरोपी का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन आरोपी समीर बाबू का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन भी सामने आ चुका है। बहराइच के रूपईडीहा कस्बे में उसकी लाज में जम्मू-कश्मीर के कुछ संदिग्ध आतंकियों की आवाजाही को लेकर भी छानबीन चल रही है। एटीएस ने आरोपी समीर बाबू को 21 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.