पाकिस्तान से बदला लेना चाहेगा भारत, कल खेला जाएगा U19 एशिया कप 2026 का फाइनल
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारत को अगर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को अल अमीरात में होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, जिसमें टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। भारतीय टीम की निगाह उस हार का बदला चुकता करने और इस बार के लीग फेज में मिली हार का बदला लेने के साथ-साथ नौवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.