पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में सहारनपुर के मेहरबान को पांच साल की सजा
मेरठ, जुलाई 1 -- पाकिस्तान से नकली नोटों की खेप लाकर देश में सप्लाई करने वाले सहारनपुर के मेहरबान को 14 साल बाद कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। यह गिरोह समझौता एक्सप्रेस से नकली करेंसी देश में लाकर सप्लाई करते थे। आरोपी को वर्ष 2012 में एसटीएफ ने 1.80 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ मेडिकल क्षेत्र में गिरफ्तार किया था और मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल आरोपी को कोर्ट आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार भेजा गया है। वर्ष 2012 में यूपी एसटीएफ को इनपुट मिला कि पाकिस्तान की समझौता एक्सप्रेस के जरिए भारतीय करेंसी के नकली नोट लाकर देश में सप्लाई किए जा रहे हैं। इस मामले में यूपी के कुछ आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ, जिसके बाद एसटीएफ को लगाया गया। छानबीन में इस नेटवर्क का कनेक्शन आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.