नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ वॉशिंगटन के अच्छे और करीबी रिश्ते किसी भी सूरत में भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी की कीमत पर नहीं आएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और अमेरिका दोनों की चिंताएं एक जैसी हैं और दोनों देश इस खतरे को गंभीरता से लेते हैं। बता दें कि रुबियो भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध ताज महल पैलेस होटल में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। यह होटल 2008 के 26/11 आतंकी हमलों में मुख्य निशानों में से एक था, जहां कई लोगों की जान गई थी। रुबियो इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि अमेरिका कैसे सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान के साथ उसके बढ़ते रिश्ते भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर न करें या उस पर असर...