पाकिस्तान से डरा अफगानिस्तान, डिलीट किया भारत के नक्शे वाला वीडियो; कश्मीर के मैप से किया खेल
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नक्शे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक कदम आगे बढ़ गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने वह पुराना प्रमोशनल वीडियो हटा दिया है, जिसमें भारत का नक्शा दिखाते समय पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के अंदर दिखाया था। अब नए वीडियो में अफगानिस्तान ने खेल कर दिया। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने कश्मीर के नक्शे के ऊपर इंडिया गेट को प्रमुखता से दिखाया गया है। यानी जिस नक्शे को लेकर पाकिस्तान में हंगामा मचा और PCB की ओर से मामला उठाए जाने की खबरें आईं, उसे हटाने के बाद ACB ने नए विजुअल के साथ भारत-अफगानिस्तान सीरीज का दूसरा प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर के ऊपर इंडिया गेट को रखा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.