नागोया, अक्टूबर 1 -- भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में 40 साल बाद पदक जीतने का सपना गुरुवार, 1 अक्टूबर को उस समय टूट गया जब उसे क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी और ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के खिलाफ एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए। इस हार के साथ विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद भारत की 1986 में दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई। पुरुष वॉलीबॉल में भारत ने एशियाई खेलों में दो अन्य पदक भी जीते हैं जो 1958 में कांस्य और 1962 में रजत पदक हैं। भारत की ओर से अश्वल राय ने सर्वाधिक नौ अंक ...