सितारगंज, जनवरी 21 -- उत्तराखंड के कारोबारी को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अंतरराष्ट्रीय संपर्क और पुराने कारोबारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें अबूधाबी कनेक्शन भी सामने आया है। उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में कौंधा अशरफ निवासी गुरदेव सिंह पुत्र केहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनका भाई जसबीर सिंह कारोबार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। उनका सितारगंज में भी व्यवसाय है, जिसके चलते उनका भारत आना-जाना लगा रहता है। गुरदेव सिंह के अनुसार, उनका भाई जसबीर सिंह दुबई में ट्रांसपोर्ट का संचालन करता है। यह भी पढ़ें- गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करने में बुजुर्ग ने गंवाए ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.