नोएडा, अप्रैल 3 -- रबूपुरा, संवाददाता। पाकिस्तान से भारत आई सीमा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था। उसने अपने बेटे का नाम भारत रखा है। बच्चे का यह नाम उसे स्थानीय पंडित ने ग्रह नक्षत्रों के आधार पर सुझाया था। बच्चे के नामकरण पर कुआ पूजन और जागरण भी कराया गया। भारत आने के बाद सीमा हैदर ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सीमा मीणा रख लिया था। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सीमा अपने सिर पर जल से भरा लौटा लेकर डीजे के साथ गानों की धुन पर नाचती हुई कुआ पूजन के लिए गई। कार्यक्रम में सीमा के वकील डॉ. एपी सिंह और परिजनों समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सीमा ने कहा कि हिन्दुस्तान में मिल रहे सम्मान को पाकर वह बेहद खुश है। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि महिलाओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है, जबकि पाकिस्तान में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। सीमा ने ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.