नई दिल्ली, जून 21 -- Women's T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के अभी आधे लीग मैच ही समाप्त हुए कि पाकिस्तान की टीम का बोरिया बिस्तर इस टूर्नामेंट से बंध गया। पाकिस्तान की हार के साथ एक और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस तरह ग्रुप ए से ही 2 टीमों का सफर समाप्त हो गया। दो-दो मुकाबले दोनों टीमों के बाकी हैं, लेकिन उनको जीतकर भी टीमें सेमीफाइनल में नहीं जा पाएंगी। पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा था। दरअसल, शनिवार 20 जून को 3 मुकाबले महिला टी20 विश्व कप में खेले गए। इनमें पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रनों से हरा दिया। इस तरह उनके आगे जाने के रास्ते लगभग बंद हो गए थे। इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच म...