नई दिल्ली, जनवरी 4 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया समेत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीमों ने तो अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, मगर 11 टीमें ऐसी है जिन्होंने अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। इसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसे देश भी शामिल है। आईसीसी के नियमों के अनुसार सभी टीमों को एक महीने पहले तक अपने-अपने 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान करना होता है, इस बार आखिरी तारीख 8 जनवरी है। हालांकि सभी टीमों के पास 31 जनवरी तक स्क्वॉड में बदलाव करने की आजादी होगी। यह भी पढ़ें- शमी कैसे कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी? पठान ने बताया ये आखिरी तरीकाग्रुप-ए भारत: सूर्यकुमार यादव (...