पाकिस्तान समर्थक पोस्ट के आरोप में दंपति की शिकायत
मेरठ, सितम्बर 8 -- किठौर क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बा निवासी दंपति के सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट और भारत से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप लगाए गए हैं। मंगलवार को शिकायतकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रकरण की जांच सीओ किठौर को सौंप दी। शिकायतकर्ता जमील अख्तर खान ने बताया कि साहिब खान और उसकी पाकिस्तानी पत्नी जाहरा खान के फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में सामग्री साझा की गई। जाहरा खान के इंस्टाग्राम खाते से 15 अगस्त को पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर पोस्ट की गई थी। शिकायतकर्ता ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं, साहिब खान के फेसबुक खाते से पाकिस्तान की संसद और वहां की व्यवस्था की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.