नई दिल्ली, मार्च 28 -- ईरान युद्द और तेल संकट के बीच जहां भारत ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत दी है तो वहीं पाकिस्तान के हालात एकदम उलटे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वीडियो संदेश जारी करते हुए अपनी आवाम से अपील की है कि लोग यात्रा करने से बचें और जहां तक हो सके मोटर बाइक का भी इस्तेमाल ना करें। शहबाज शरीफ ने कहा कि तेल की कीमतों में इजाफे से जनता को बचाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसमें आपके भी सहयोग की जरूरत है। शहबाज शरीफ ने दावा किया कि जंग को रुकवाने के लिए वह पूरी कोशिश कर रहा है। शहबाज शरीफ ने कहा, आज से शुरू होने वाला यह हफ्ता शुरू हो रहा है इसमें भी पेट्रोल और डीजल पर बेतहाशा कीमत बढ़ाने की बात कही गई है लेकिन सरकार इसका बोझ खुद उठाएगी। इस हफ्ते इसके लिए सरकार पर 56 अरब रुपये का बोझ आएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.