नई दिल्ली, मार्च 28 -- हिंदी शोज और फिल्मों को पाकिस्तान में खूब पसंद किया जाता है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में अक्सर हिंदी फिल्मों और शोज के नाम नजर आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही हिंदी शो का नाम बता रहे हैं जो पिछले 15 हफ्तों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज का नया सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह सीरीज एक कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा है। क्या आप पहचान पाए सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरीज का नाम है- मामला लीगल है।2024 में रिलीज हुआ था मामला लीगल है मामला लीगल है साल 2024 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज में रवि किशन, नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये सीरीज पिछले 15 हफ्तों से पाकिस्तान नेटफ्लिक्स टॉप 10 में बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कोर्टरूम में फिर मचेगा ह...