नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करीब 100 से 125 साल पुराने हिंदू मंदिर के गिराए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंदिर के ध्वस्त होने की खबर सामने आने के बाद भारत ने इस घटना पर कड़ी चिंता जताई और इसे अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थल के खिलाफ निंदनीय कार्रवाई बताया। स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यक अधिकार संगठनों का दावा है कि मंदिर को धार्मिक कट्टरपंथियों के एक समूह ने गिराया। आरोप है कि मंदिर की जमीन पर कब्जा कर पास स्थित मदरसे का विस्तार करने की कोशिश की गई। यह भी पढ़ें- मध्यावधि चुनाव ने बढ़ाई 'ट्रंप पार्टी' की चिंता, कांग्रेस दो हफ्ते पहले ही बंद मंदिर गिराए जाने की घटना को लेकर भारत की ओर से प्रतिक्रिया आने के बाद पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा क...