नई दिल्ली, मार्च 24 -- रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'धुरंधर 2' (धुरंधर द रिवेंज) के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद, इंटरनेट पर हमेशा की तरह अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान के लियारी इलाके के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में एंट्री करता है और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेरता है। इस कहानी ने दर्शकों को तो रोमांचित किया ही है, लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलतफहमी को भी जन्म दे दिया है।क्या है पूरा मामला और अफवाहें? फिल्म की अपार सफलता के तुरंत बाद, ऑनलाइन कई वीडियो तेजी से शेयर किए जाने लगे। इन वीडियोज के साथ यह दावा किया जाने लगा कि 'धुरंधर 2' की कहानी से अलर्ट होकर पाकिस्तानी अधिकारियों ने अचानक सड़कों पर रैंडम चेकिंग तेज कर दी है। इंटरनेट पर एक खास वीडियो आग की तरह फैला। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.