नई दिल्ली, मार्च 30 -- पाकिस्तान में रविवार को तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब ने ईरान युद्ध रोकने के तरीकों पर बातचीत की। सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि प्रारंभिक चर्चा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पोतों के लिए फिर से खोलने के प्रस्तावों पर केंद्रित रही। पाकिस्तान इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।युद्ध जल्द समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा: विदेश मंत्री इस्लामाबाद में वार्ता के पहले दिन की समाप्ति पर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि क्षेत्रीय शक्तियों के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्र में युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से समाप्त करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की है। उन्हें इस्लाबाद में संभावित अमेरिका-ईरान वार्ता के बारे में भी जानकारी दी गई। डार ने कहा कि सभी पक्षों ने पाकिस्तान की भूमिका पर भरोसा जताया है...