नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- पाकिस्तान में वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका अब ईरान से बातचीत में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान बातचीत के लिए नहीं आता है, तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता। इधर, ईरान के आरोप हैं कि अमेरिका की तरफ से उसके अधिकारों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा था कि हर मुद्दे पर सहमति बन गई थी, लेकिन परमाणु पर बात नहीं बन सकी थी। मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर फ्लोरिडा से लौटने के बाद, ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि बातचीत हो या न हो उन्हें फर्क नहीं पड़ता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे परवाह नहीं है कि वे वापस आते हैं या नहीं। अगर वे वापस नहीं आते हैं, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'नाकेबंदी का ऐलान खास बात है कि पाकिस्तान में बैठक से समाधान नहीं मिलने के बाद ट्रंप ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.