नई दिल्ली, अगस्त 15 -- पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जरदारी ने दावा किया कि भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं, जबकि पाकिस्तान मुसलमानों का देश है और यहां रहने वाले हिंदू पाकिस्तान में ही रहना पसंद करेंगे। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में करीब 4 प्रतिशत हिंदू आबादी है और वे अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू भारत जाने के बजाय पाकिस्तान के साथ रहना पसंद करेंगे। यह भी पढ़ें- तालिबान के शासन के पांच साल, लेकिन पढ़ाई से दूर रखी जा रहीं लड़कियां आसिफ अली जरदारी ने कहा, 'भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं। लेकिन हम मुस्लिम हैं। वे नहीं हैं। हम ऐसी सोच वाले मुस्लिम हैं जो सहिष्णुता में विश्वा...