पेशावर, अक्टूबर 15 -- पाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया है। मुल्क के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से एक कम से कम 21 बच्चों की मौत हो गई है। इस दौरान कई लोगों को बचाया गया और बड़ी संख्या में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में घायलों की संख्या अब तक साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। हालांकि, पाकिस्तान में छतों और इमारतों का गिरना आम बात है। जुलाई में ही एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन लड़कियों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान के पेशावर में दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। डॉन से बातचीत में लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के हवाले से बताया गया है कि हादसे में 21 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने यह भी बताया है कि अस्पताल में भी आपातकाल घोषित कर दिया गया है। जान गंवाने वालों में 20 छात...