पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, दबकर मर गए 28 बच्चे
पेशावर, अक्टूबर 15 -- पाकिस्तान में दर्दनाक हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है। एक निजी स्कूल की छत गिरने के कारण दबकर 28 बच्चों की जान चली गई। इनमें एक शिक्षिका भी शामिल है। घटना के बाद से ही अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। साथ ही जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। हादसा सुबह 9 बजे के आसपास हुआ है। फिलहाल, घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हैं और उनका इलाज जारी है। पाकिस्तान के पेशावर में दीर कॉलोनी स्थित एक अल खैर स्कूल में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में 28 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि, डॉन से बातचीत में लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के हवाले से बताया गया है कि 27 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया है कि अस्पताल में भी आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेशाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.