पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला, 15 सैनिकों की मौत; जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकी मारे
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को आतंकी हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर आत्मघाती हमलावर और भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने मिलकर हमला किया। सेना ने बताया कि हमले के दौरान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 12 आतंकियों को मार गिराया और चौकी पर कब्जा करने की उनकी कोशिश को विफल कर दिया। सेना का कहना है कि यह हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया। यह संगठन अफगानिस्तान के तालिबान से अलग है, लेकिन दोनों के बीच वैचारिक और रणनीतिक संबंध माने जाते हैं। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने तत्काल नहीं ली है। यह भी पढ़ें- लाल सागर को लेकर 'लाल' हुए ट्रंप, हूतियों पर भड़के, ईरान को दी चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.