नई दिल्ली, मई 26 -- ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 30 मई से रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह चोटिल होने के कारण आगामी सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया को अचानक कप्तान बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऑलराउंडर मार्श के बाहर होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिली है। मार्श की जगह वनडे स्क्वॉड में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लिस नवंबर 2024 में भी पाकिस्तान के खिलाफ यह भूमिका निभा चुके हैं। तब भी ऑस्ट्रेलिया टीम के कई मुख्य खिलाड़ी अनुपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया के पास एलेक्स कैरी के रूप में कप्तानी का एक और विकल्प था। कैरी ने 2020 में वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मैचों में ऑस...