नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दुनिया भर में प्लास्टिक कचरे की बढ़ती समस्या के बीच पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। राजधानी इस्लामाबाद के एक नगरपालिका कचरा निपटान स्थल की मिट्टी से अलग किए गए एक अनोखे फंगस एस्परगिलस ट्यूबिंगेंसिस ने पॉलिएस्टर पॉलीयुरेथेन नामक अत्यंत टिकाऊ प्लास्टिक को तोड़ने की क्षमता दिखाई है। यह प्लास्टिक सिंथेटिक लेदर, कोटिंग्स, कुशन, इन्सुलेशन सामग्री और कई औद्योगिक उत्पादों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है और आम वातावरण में आसानी से नष्ट नहीं होता। यह खोज 2017 में अंतरराष्ट्रीय जर्नल एनवायर्नमेंटल पॉल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन 'एस्परगिलस ट्यूबिंगेंसिस से पॉलिएस्टर पॉलीयुरेथेन का बायोडिग्रेडेशन' में सामने आई थी। शोधकर्ताओं ने लैब में कल्चर और...