पाकिस्तान में भीषण आतकी हमला, खचाखच भरे बाजार में बम ब्लास्ट; 9 की दर्दनाक मौत
लक्की मरवत, मई 12 -- पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी हिस्से के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक बम विस्फोट हुआ। यह हमला इस बात का ताजा संकेत है कि इस सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसा लगातार बढ़ रही है। पुलिस के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में हुआ। स्थानीय पुलिस प्रमुख अजमत उल्लाह के अनुसार, विस्फोटकों को एक रिक्शे में लगाया गया था, जिसमें बाजार के बीचों-बीच धमाका किया गया। इस हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और एक महिला भी शामिल हैं। इसके अलावा, दो दर्जन (24) से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।किस पर है शक? फिलहाल किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.