नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज रफ्तार बस एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले जा रही थी। इसी दौरान लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में यह हादसा हुआ। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना राजमार्ग के उस हिस्से पर हुई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल ने उनके शवों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...