नई दिल्ली, फरवरी 19 -- पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के प्रमुख रिजवान पटेल ने बताया कि विस्फोट सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक आवासीय इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए बचावकर्मी अब भी मलबा हटा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...