पाकिस्तान में दिनदहाड़े 'टिकटॉक स्टार' की हत्या, तक्षशिला में बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। तक्षशिला में पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार शम्सू बीबी (आयशा गिलामाना ) की बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जब वह अपने भाई-बहनों के साथ कार में सफर कर रही थीं, तब ही घटना को अंजाम दिया गया। अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी में शम्सू बीबी की मौत हो गई जबकि उनकी 15 वर्षीय बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसका इलाज चल रहा है।परिवार ने क्या बताया? पीड़ित के पिता 28 वर्षीय फजल साहिबजादा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अगस्त को उनकी बेटी को काशिफ उर्फ 'काशी' नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने उन्हें तुरंत घर के बाहर आने को कहा। इसके बाद शम्सू बीबी, असीमा और भाई नैमतुल्लाह कार में निकल पड़े। बाद में साहिबजादा को सूचना मिली कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.