नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- पाकिस्तान के लाहौर में एक प्राइवेट फार्म पर बाघिन के साथ टिकटॉक के लिए वीडियो बनाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। इसमें युवक की जान चली गई। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित की पहचान 19 साल के तल्हा के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के लाहौर इलाके के काहना शहर में साइट पर काम करता था। बताया जा रहा है कि जब बाघिन ने स्टाफ मेंबर पर हमला किया, तो उसे TikTok वीडियो के लिए पिंजरे से बाहर निकाला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद तल्हा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उसकी दुखद मौत हो गई। टीनेजर की बॉडी को ऑटोप्सी के लिए मुर्दाघर ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस ने फार्म के मालिक फैयाज और साथ ही एक TikTok स्टार नॉर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया वीडियो के लिए बा...