नई दिल्ली, मार्च 3 -- ईरान में युद्ध के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी जंग जैसे हालात बने हुए हैं। सीमा के दोनों ओर रहने वाले आम लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान का कहना है कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से कोई उम्मीद नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से हमले कर रहा है उससे आम नागरिकों को नुकसान हो रहा है। अब तक सुरक्षा परिषद की बैठकों से कोई परिणम नहीं निकला है। वहीं तालिबान के लड़ाके डूरंड लाइन को पार करके पाकिस्तान की चौकियों पर कब्जा करने लगे हैं। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की सेना ने स्पिन बोल्डक और शोराबक में काल्पनिक डूरंड लाइन के पास दो पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा कर लिया।तालिबान के हमले से परेशान पाकिस्तान तालिबान की सेना ने 24 फरवरी की शाम को...