पाकिस्तान में किस बात का डर? सरकार ने विदेशी मीडिया पर कसा शिकंजा, 'बैन' से उठे सवाल
इस्लामाबाद, अगस्त 6 -- पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है? इस सवाल का जवाब वहां की सरकार ही दे सकती है, लेकिन जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन नियमों के तहत विदेशी पत्रकार लाहौर, इस्लामाबाद और कराची के बाहर बिना पूर्व पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के रिपोर्टिंग नहीं कर सकेंगे। सूचना मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के एक मैसेजिंग समूह के माध्यम से ये निर्देश जारी किए।इन शहरों में रिपोर्टिंग के लिए एनओसी नए नियमों के अनुसार, सभी विदेशी मीडिया संगठनों से जुड़े पत्रकारों (स्वतंत्र पत्रकारों सहित) को मंत्रालय के बाहरी प्रचार प्रकोष्ठ में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। तीन प्रमुख शहरों के बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.