पाकिस्तान में आया जोरदार भूकंप, भारत तक असर; कितनी थी तीव्रता
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- पाकिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारत के सीमाई इलाकों तक भी भूकंप का असर देखा गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलजी के मुताबिक भूकंपी की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी। हालांकि इस भूकंप में अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बलूचिस्तान प्रांत में खुजदार शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर भूकंप का केंद्र था। भूकंप के केंद्र की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। इस तरह के भूकंप आम तौर पर सतह पर ज्यादा तबाही मचाते हैं। पाकिस्तान के सरकारी विभाग के मुताबिक कई इमारतों में दरारें आ गई हैं। वहीं जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दरअसल जब भूकंप का केंद्र जमीन के ज्यादा नीचे होता है तो ऊर्जा दूर तक फैलती है और इसका असर दूर तक तो होता है लेकिन झटकों की तीव्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.