पाकिस्तान में आतंकी हमले में एक की मौत, तीन का अपहरण
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को आतंकवादियों ने एक चेकपोस्ट पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और तीन का अपहरण कर लिया गया। जिला पुलिस अधिकारी सलाहुद्दीन कुंडी के अनुसार, यह घटना अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में शाह अलमास पीर पहाड़ी पर स्थित एक चेकपोस्ट पर हुई। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी तुरंत मौके पर पहुंची, पूरे इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों के साथ उनकी भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि इन पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.