नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- ईरान के साथ शांति वार्ता करने पहुंचे जेडी वेंस के एयरक्राफ्ट को पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर उतरने से पहले पांच पाकिस्तानी एफ-16, अमेरिकी एयर फोर्स बोइंग सी-32ए विमान को एस्कॉर्ट कर रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा था, मानो अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं हैं। शायद इसीलिए, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उनकी सुरक्षा में पांच लड़ाकू विमान लगा दिए। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम शांति वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे। इस वार्ता का उद्देश्य पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करना है। डार और मुनीर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.