पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की बात फेल, तेहरान ने तय कर लिया टार्गेट; जानें क्या है अगला प्लान
तेहरान, अप्रैल 12 -- ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार से शुरू हुई लंबी शांति वार्ता रविवार को किसी ठोस समझौते के बिना समाप्त हो गई। 21 घंटे से अधिक समय तक चली इन वार्ताओं में दोनों पक्षों के बीच परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट, युद्ध क्षतिपूर्ति और प्रतिबंध हटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन अमेरिका की 'अत्यधिक मांगों' के कारण कोई सहमति नहीं बन सकी। इस बीच तेहरान से बड़ी खबर आई है। ईरान के तेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश का लक्ष्य दो महीने के अंदर अपनी अधिकांश क्षतिग्रस्त शोधन क्षमता को पूर्व-हमले स्तर के 70-80 प्रतिशत तक बहाल करना है। तेल उप मंत्री मोहम्मद सादेक अजीमीफर ने स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। लावन रिफाइनरी का एक हिस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.