नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान की ओर से हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने के बाद उत्पन्न वैश्विक ईंधन संकट से पाकिस्तान भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी को देखते हुए सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाते हुए देशभर में 'स्मार्ट लॉकडाउन' जैसे उपाय लागू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सिंध प्रांत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बाजार, शॉपिंग मॉल और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचने वाली दुकानें रात 8 बजे तक बंद कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फैसला मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और हॉर्मुज में यातायात बाधित होने के कारण उत्पन्न ईंधन संकट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.