नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- इंग्लैंड में लगातार टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम में उथल-पुथल मची हुई। सात खिलाड़ियों और दो कोचों को बाहर करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि ये नहीं पता चल सका कि बोर्ड किस चीज के लिए जांच कर रही है। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने कुछ खिलाड़ियों के फोन जमा कर लिया है। यह घटनाक्रम मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा सहित सात खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस भेजे जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी बल्लेबाजी की उड़ी धज्जियां, 9 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकेभ्रष्टाचार विरोधी जांच के दौरान फोन होते हैं जब्त 365 न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक जांच कर रहा है, हालांकि ये साफ नहीं है कि जांच किस मामल...