नई दिल्ली, मई 12 -- भारत ने दो पड़ोसी देशों के बीच रक्षा समझौता होने जा रहा है। ये देश हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश। दोनों देशों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और अब रक्षा के क्षेत्र में भी समझौता तय होने की खबरें हैं। सोमवार को पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वायुसेना पायलटों की ट्रेनिंग सहित दूसरे कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में एक शीर्ष सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि पाकिस्तान वायुसेना का यह सात सदस्यीय दल बांग्लादेश वायुसेना (BAF) के साथ पहली बार 'एयर स्टाफ टॉक्स' आयोजित करेगा। बैठक के केंद्र में हवाई सहयोग, ट्रेनिंग प्रोग्राम और दोनों देशों के एयरफोर्स के बीच तकनीकी संबंधों...