पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच अब डिफेंस डील की तैयारी, ढाका पहुंचा पाक डेलिगेशन; समझौते में क्या-क्या?
नई दिल्ली, मई 12 -- भारत के दो पड़ोसी देशों के बीच रक्षा समझौता तय होने की खबरें सामने आई हैं। ये देश हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश। बीते कुछ समय में दोनों देशों के बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ी हैं और अब दोनों के बीच डिफेंस डील की तैयारी चल रही है। सोमवार को पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वायुसेना पायलटों की ट्रेनिंग सहित दूसरे कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में एक शीर्ष सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि पाकिस्तान वायुसेना का यह सात सदस्यीय दल बांग्लादेश वायुसेना (BAF) के साथ पहली बार 'एयर स्टाफ टॉक्स' आयोजित करेगा। बैठक के केंद्र में हवाई सहयोग, ट्रेनिंग प्रोग्राम और दोनों देशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.