नई दिल्ली, फरवरी 14 -- पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच के टॉस या मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है। यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में खेला गया था। हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने शनिवार को कहा, "इस बारे में हम कल देखेंगे।" आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में 'खेल भावना' को बनाए रखा जाना चाहिए। आगा ने कहा, "क्रिकेट (सही) भावना के साथ खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.