नई दिल्ली, मार्च 27 -- पाकिस्तान सुपर लीग ने इस सीजन में एक बहुत ही दिलचस्प नियम लागू किया है। यह नियम टॉस और प्लेइंग इलेवन से जुड़ा है। जैसा कि क्रिकेट में नियम है कि टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को अपने प्लेइंग इलेवन की शीट सौंपते हैं। अगर सब्स्टिट्यूट प्लेयर का नियम हो तो शीट में सब्स्टिट्यूट्स का भी नाम होता है। टॉस के बाद टीम उस प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकतीं। लेकिन पीएसएल ने नियम बनाया है कि टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को एक नहीं बल्कि दो-दो प्लेइंग इलेवन शीट सौंपेंगे। बाद में टॉस के नतीजे के हिसाब से कप्तान किसी एक प्लेइंग इलेवन शीट को चुनेंगे। दो-दो प्लेइंग इलेवन शीट वाले इस नियम से कप्तानों को पिच ओस जैसे फैक्टर को ध्यान में रखते हुए टीम संयोजन चुनने की आजादी मिलेगी। टॉस से पहले किसी भी टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.