नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पाकिस्तान के उभरते बल्लेबाज हसन नवाज को खराब फॉर्म के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और टी20 त्रिकोणीय सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को कहा कि हसन नवाज को कायदे आजम ट्रॉफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलने के लिए कहा गया है। पीसीबी ने कहा कि सलामी बल्लेबाज फखर जमां 17 नवंबर से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए टी20 टीम में हसन की जगह लेंगे। श्रीलंका के खिलाफ 11 नवंबर से रावलपिंडी में होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए हसन की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। फखर जमां को नवाज की जगह टी20 स्क्वॉड में जगह मिली है। टूर्नामेंट 17 नवंबर को शुरू होगा। अब्दुल समद का एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान शाहीन के साथ लगातार खेलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.