नई दिल्ली, अगस्त 7 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटर हमजा नजर को दो साल के लिए घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट से निलंबित कर दिया है। उन पर बोर्ड ने ये एक्शन इस वजह से लिया क्योंकि उन्होंने वीजा आवेदन प्रक्रिया के दौरान भ्रामक और अधूरी जानकारी दी थी। दोषी पाए जाने पर उन पर पाकिस्तान बोर्ड ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है। नजर के पाकिस्तान के लिए खेलने का इंतजार और बढ़ गया है। उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- श्रीलंका को रविंद्र जडेजा से है सबसे बड़ा खतरा, आंकड़े दे रहे गवाहीकमेटी ने नजर को दोषी पाया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार नजर द्वारा क्रिकेट बोर्ड के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन करते समय दी गई जानकारी सटीक नहीं थी। पाकिस्तान के बोर्ड ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जां...