नई दिल्ली, मार्च 5 -- अमेरिका और ईरान, दो देशों के बीच शुरू हुआ युद्ध कई मुल्कों तक पहले ही फैल चुका है। अब आशंका जताई जा रही है कि इसकी आग पाकिस्तान तक भी पहुंच सकती है। दरअसल, इसकी वजह पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुई सुरक्षा डील है, जिसके तहत किसी एक पर भी हमला दोनों पर हमला माना जाएगा। हालांकि, अब तक तो पाकिस्तान समझौते में लिखी वादों की खिलाफी करता नजर आ रहा है। ईरान, सऊदी अरब के क्षेत्र में कई हमले पहले ही कर चुका है।समझौते में क्या सितंबर 2025 में हस्ताक्षरित रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते (SMDA) ने सुरक्षा सहयोग को औपचारिक रूप दिया। इस समझौते के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, किसी 'एक देश पर आक्रमण को दोनों पर आक्रमण माना' जाएगा। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, SMDA में यह प्रावधान है कि दोनों में से किसी भी एक देश पर होने वाल...